फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CCTV cameras will now monitor those who throw garbage in the open.

Chamba News: खुले में कूड़ा फेंकने वालों की अब सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Tue, 18 Nov 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 18 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will now monitor those who throw garbage in the open.
चंबा। सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर अब सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके लिए विधायक नीरज नैयर ने नगर परिषद को 10 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। ये कैमरे उन स्थानों पर लगेंगे, जहां रोजाना कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने ये निर्देश दिए हैं। इससे शहर और आसपास का ग्रामीण क्षेत्रों को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। काफी समय से सफाई ठेकेदारों पर आरोप लग रहे हैं कि वे कूड़े से लदी गाड़ियों को नदी-नालों के किनारे ले जाकर खाली कर रहे हैं। इससे नदी-नालों के किनारे गंदगी का आलम है। विधायक ने नगर परिषद के साथ एसडीएम को भी निर्देशित किया कि वह समय-समय पर नदी-नालों के किनारे लगाए जा रहे कूड़े को लेकर जांच करके कार्रवाई अमल में लाएं।
विज्ञापन


लोगों की शिकायतों के अनुसार करियां, सुल्तानपुर, सरोल, शीतला पुल, पक्का टाला और तत्वानी में रात के अंधेरे में शहर का कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। संभावना है कि अब इन स्थानों पर नगर परिषद सीसीटीवी कैमरे लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed