फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Caught mischievous elements who are fishing with current

करंट से मछली मार रहे शरारती तत्वों को पकड़ा

Mon, 07 Jun 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Caught mischievous elements who are fishing with current
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल चुवाड़ी के तहत जुआ नाले में करंट से मछली मारने के प्रयास में जुटे शरारती तत्वों पर विद्युत बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार को विद्युत बोर्ड की टीम ने नाले में दबिश दी। हालांकि, शरारती तत्व मौके से भागने में कामयाब हो गए लेकिन, बिजली के खंभे से नाले तक बिछाई गई तार को बोर्ड के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड की टीम ने आह्वान किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति ऐसी सूचना विभाग को देगा तो उसका नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। साथ ही उचित इनाम भी दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सोमवार को विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता और लाइनमैन मलुंडा व बनेट पंचायत के जुआ नाले में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान नाले में उन्होंने कुछ शरारती तत्वों को करंट से मछली मारते हुआ देखा, लेकिन शरारती तत्व उनको देखकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली बोर्ड की ओर से लगाए गए खंभे से शरारती तत्व बिजली चुराते हैं और मछलियों को मारकर बाजार में बेचते हैं। इससे जहां बिजली बोर्ड को चूना लगता है, वहीं मछलियों को दर्दनाक मौत दी जाती है। बहरहाल, अब बोर्ड ने ऐसे शरारती तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चुवाड़ी विस क्षेत्र में बीते दिनों एक व्यक्ति की भी नाले में नहाते हुए मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि करंट लगने से ही व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान जुआ नाले में लोग करंट लगाते पाए गए। कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो शरारती तत्व फरार हो गए। कहा कि बिजली तार को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed