{"_id":"6448071605113cb9a4006516","slug":"caught-a-truck-loaded-with-172-sleepers-of-cedar-chamba-news-c-19-1-132868-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: देवदार के 172 स्लीपरों से लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: देवदार के 172 स्लीपरों से लदा ट्रक पकड़ा
Tue, 25 Apr 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। वन विभाग की टीम ने देवदार के 172 स्लीपरों से लदा ट्रक पकड़ा है। लंगेरा-चंबा मार्ग पर कैंथली के पास वन विभाग की टीम को यह सफलता मिली। पकड़े गए देवदार के स्लीपरों की कीमत बाजार में पांच लाख के करीब बताई जा रही है। खैर, वन विभाग की टीम ने देवदार के स्लीपरों समेत ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही वन खंड अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने अधिक देवदार के स्लीपरों को लेकर ट्रक चालक उसे कहां पहुंचाने की फिराक में था। पुलिस जांच में ही इस बात का खुलासा होगा।
वनमंडलाधिकारी सलूणी सुशील कुमार गुलेरिया की अगुवाई में वन खंड अधिकारी किहार हमीद, वन खंड अधिकारी बनोगा कुलदीप कालिया, वन रक्षक लेखराज, विवेक, शारदा और वन कर्मी श्याम लाल की टीम ने चंबा-लंगेरा मार्ग पर कैंथली के पास सोमवार देररात गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें देवदार के स्लीपर पाए गए। विभागीय टीम ने ट्रक चालक से देवदार के स्लीपरों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर लकड़ी संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद टीम ने ट्रक समेत लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर किहार थाने में इसके बारे में सूचना दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर लकड़ी की तस्करी होने संबंधी मामले उजागर होते रहते हैं। इसी क्रम में बीते सोमवार रात वन विभाग की टीम ने ट्रक में 172 स्लीपर देवदार के बरामद करने में सफलता पाई है। सूत्र खुलासा करते हैं कि लकड़ी पर किसी प्रकार के आधिकारिक हेमर या चिह्न नहीं हैं जिससे पता चल सके कि लकड़ी किस विभाग या किस व्यक्ति की है। खैर अब तफ्तीश के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिरकार यह लकड़ी किसकी है और कहां के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
वनमंडलाधिकारी सलूणी सुशील कुमार गुलेरिया ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि अवैध रूप से लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रक की तलाशी ली। बताया कि मौके पर ट्रक चालक लकड़ी संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद किहार पुलिस को सूचित किया गया और लकड़ी समेत ट्रक पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
थाना प्रभारी किहार बाबू राम शर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुट गई है।