फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Case against Panchayat Pradhan for embezzling money by forging mid-day meal signatures

Chamba News: मिड-डे मील के जाली हस्ताक्षर कर पैसा हड़पने के आरोप में पंचायत प्रधान पर केस

Thu, 17 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Case against Panchayat Pradhan for embezzling money by forging mid-day meal signatures
मिड-डे मील वर्कर ने शपथपत्र में किया दावा, अंगूठा छाप हूं, मेरे नाम का किया इस्तेमाल
विज्ञापन

विकास खंड मैहला की एक पंचायत का मामला, पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। पंचायत प्रधान पर मिड-डे मील वर्कर के जाली हस्ताक्षर कर सरकारी धनराशि हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना में तत्कालीन प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। विकास खंड मैहला के अधीन आती एक पंचायत में यह मामला सामने आया है।
इसका खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत ली गई जानकारी से हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विकास खंड मैहला की एक पंचायत में यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र की कई अन्य पंचायतों में विकास कार्यों में भी धांधली को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

विकास खंड मैहला की एक पंचायत प्रधान ने मस्टररोल में हाजिरी दिखाकर मिड-डे मील वर्कर को तीन से 28 फरवरी 2009 तक 26 दिन तक विकास कार्यों में मौजूद दर्शाया। 3 मार्च से 30 अप्रैल 2009 तक 28 दिन और 14 से 31 जुलाई 2009 तक 18 दिन तक स्कूल में बतौर मिड-डे मील वर्कर सेवाएं देने के साथ विभिन्न विकास कार्यों में भी मस्टररोल में हाजिरी लगाई। आरोप है कि पंचायत प्रधान ने खाली मस्टररोल जारी करवाकर अपने स्तर पर श्रमिकों की हाजिरी लगाकर और मुहर लगाकर अपने हस्ताक्षर से उन्हें प्रमाणित किया। छह मस्टररोल मेंं दोनों आईपीओ में लिखी लिखाई भी आपस में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में मिड-डे मील वर्कर को पता चला तो उसने शपथपत्र बनाकर साफ किया कि पंचायत प्रधान ने उसके नाम का इस्तेमाल कर सरकारी धनराशि हड़पी है। वह अंगूठा लगाती हैं। हस्ताक्षर नहीं करती हैं। आरटीआई कार्यकर्ता भगत राम ठाकुर ने शिक्षा और पंचायती राज विभाग से आरटीआई के जरिये सबूत एकत्रित कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उधर, सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed