फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Career tips given in school

Chamba News: तेलका स्कूल में दिए कॅरिअर के टिप्स

Wed, 21 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Career tips given in school
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में करिअर काउंसलिंग ​शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी
तेलका (चंबा)। जिला प्रशासन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कॅरियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्यातिथि रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न वक्ताओं ने कॅरियर के विकल्पों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न विभागीय एवं ऋण योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस दौरान एसडीएम सलूणी अनिल भारद्वाज ने सिविल सेवाओं की परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के तहत उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने पुलिस के क्षेत्र में भविष्य के लिए चुने जाने वाले विकल्पों के बारे में भी बताया। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से राहुल राठौर ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के बारे में जरूरी टिप्स दिए। कृषि विभाग की ओर से रविंद्र कुमार ने आवश्यक जानकारियां दीं। शिविर में बैंक प्रबंधक रिया सक्सेना ने विद्यार्थियों का बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर को लेकर मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को बैंकिंग के क्षेत्र में भविष्य के साथ-साथ विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में तनु कुमारी, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, पवन देवल, गुरुपाल, प्रहलाद कुमार, कमलेश कुमार, महिंद्र कुमार, एसएमसी अध्यक्ष चमारू राम, कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. उपेंद्र गुप्ता, प्रोफेसर विदुषी, केहर सिंह, राहुल कुमार, राहुल कंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed