फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into a deep ditch, four people seriously injured

Chamba News: गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग गंभीर घायल

Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Car fell into a deep ditch, four people seriously injured
लाहडू चुवाड़ी मार्ग पर कालीघार के पास  दुर्घटनाग्रस्त कार।
चुवाड़ी (चंबा)। लाहडू-चुवाड़ी सड़क पर कालीघार के समीप एचआर-03टी-4661 नंबर की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। कार चंबा से धर्मशाला के लिए जा रही थी। घायलों की पहचान चालक साहिल यादव (18 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार निवासी राजस्थान, आरव (17 वर्ष) पुत्र रामचंद्र निवासी अंबाला हरियाणा, अलिशा अंसारी पुत्री गजेंद्र सिंह निवासी वडैल चंडीगढ़ और विकास (46) पुत्र तरसेम लाल चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वाहन गिरने की आवाज सुनकर राहगीरों और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को उठा कर सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दाखिल कर लिया है। बहरहाल, घायलों की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में विकास ने बताया कि उसने शुक्रवार दोपहर कार चालक साहिल यादव से लाहडू तक लिफ्ट ली थी। चालक ने उसे धर्मशाला का रास्ता पूछा था। उसने बताया कि उसने भी लाहडू तक जाना है। यहां से धर्मशाला के लिए दो रास्ते जाते हैं। जहां से आप ठीक समझें, धर्मशाला के लिए जा सकते हैं। कालीघार के पास पहुंचने पर अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी रमन चौधरी ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed