फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car falls into ditch on Khairi-Banikhet road, girl dies, six injured

Chamba News: खैरी-बनीखेत मार्ग पर कार खाई में गिरी, बच्ची की मौत, छह घायल

Mon, 10 Feb 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Feb 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch on Khairi-Banikhet road, girl dies, six injured
बनीखेत-खेरी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। -संवाद
डलहौजी/बनीखेत (चंबा)। खैरी-बनीखेत मार्ग पर ढुलार के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह 10:00 बजे हुआ जब कार (नंबर जेके 08पी 6770) खजूरा (जम्मू-कश्मीर) से बगढ़ार की ओर जा रही थी। इस दौरान ढुलार के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

कार के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग तुरंत पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से डलहौजी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान बॉबी रानी पुत्री सुरेश कुमार, बीपीओ खजूरा, तहसील बसोली, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, घायलों की पहचान काकू राम पुत्र रसीलू राम, गुड्डो देवी पत्नी काकू राम, रघुनंदन पुत्र काकू राम, हिमांशी पुत्री सुरेश कुमार, उर्वी देवी पुत्री सुरेश कुमार सभी निवासी बीपीओ खजूरा, तहसील बसोली, जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। वहीं, मीनू देवी पुत्री तिलक राज, बीपीओ बगढार तहसील डलहौजी और अंकिता पुत्री हंसराज, निवासी गांव जंदर, डाकघर बलेरा भी घायल हो गई हैं। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल डलहौजी में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान ने कहा कि हादसे में जान गवाने वाली बच्ची के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद देने के प्रयास किए जाएंगे।

हालांकि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज किए और घायलों से भी पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed