फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Capacity of taxi is 10, 20 to 25 people are being transported.

Chamba News: टैक्सी की क्षमता 10, ढोए जा रहे 20 से 25 लोग

Thu, 09 Nov 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 09 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Capacity of taxi is 10, 20 to 25 people are being transported.
चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग टैक्सी की छत पर बैठी सवारियां।स्त्रोत:संवाद सहयोगी
तीसा (चंबा)। भंजराड़ू-बैरागढ़ मार्ग पर टैक्सी चालक क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे हैं। इससे हादसों की आशंका बनी हुई है। टैक्सी में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी होती हैं।
विज्ञापन

वहीं, चालक टैक्सी की छत पर भी सवारियां बैठा रहे हैं। इससे पहले भी चुराह में ओवरलोडिंग के कारण कई वाहन हादसे हो चुके हैं। अभी तक इन हादसों से टैक्सी चालकों और परिवहन विभाग ने कोई सबक नहीं लिया है। टैक्सी ऑपरेटर ज्यादा पैसा कमाने के लालच में लोगों की जिंदगियां दांव पर लगा रहे हैं। परिवहन विभाग भी छत पर सवारियां बैठाने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक रोजाना ऐसा ही चल रहा है, लेकिन ओवरलोडिंग के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई देखने के लिए नहीं मिल रही है। जिस टैक्सी में 10 सवारियां बैठाने की अनुमति है, उसमें 20 से 25 लोग ढोए जा रहे हैं। एसडीएम चुराह जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। इसको लेकर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed