फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cantonment Board School children enthralled with patriotic songs

Chamba News: कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल के बच्चों ने देश प्रेम के गीत से मोहा मन

Tue, 08 Oct 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 08 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Cantonment Board School children enthralled with patriotic songs
डलहौजी (चंबा)। भगत सिंह पार्क डलहौजी छावनी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे किरनजीत सिंह और उनकी पत्नी मनजीत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंटोनमेंट बोर्ड की अधिशासी अधिकारी मैवल क्रिश्चियन ने की l
विज्ञापन

मुख्यातिथि को मनोनीत पार्षद विनोद महाजन और कैंटोनमेंट बोर्ड की अधिशासी अधिकारी मैवल क्रिश्चियन ने सम्मानित किया। किरणजीत सिंह और उनकी पत्नी मनजीत ने डलहौजी छावनी में बने पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कैंट बोर्ड की अधिशासी अधिकारी मैवल क्रिश्चियन, कैंट बोर्ड के अधिकारी, कैंट बोर्ड स्कूल के अध्यापक और स्थानीय नागरिकों ने भी भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल के बच्चों ने देश प्रेम का गीत गया। मैवल क्रिश्चियन ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं, जहां देश के वीर सपूतों ने अपने प्राण न्योछावर कर देश को आजाद करवाया। मुख्यातिथि किरनजीत सिंह ने कहा कि डलहौजी में आकर प्रसन्नता हुई। हमारे चाचा और दादा यहां रहकर गए हैं। जिस प्रकार दादाजी सरदार अजीत सिंह की समाधि स्थल को संजो कर रखा है और डलहौजी छावनी में भगत सिंह पार्क को खूबसूरत बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed