{"_id":"65e5baed488479a4bd0b84ce","slug":"candidates-trapped-in-snowfall-will-be-able-to-take-the-exam-at-the-nearest-center-chamba-news-c-88-1-ssml1006-119754-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फबारी में फंसे परीक्षार्थी नजदीकी केंद्र में दे सकेंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फबारी में फंसे परीक्षार्थी नजदीकी केंद्र में दे सकेंगे परीक्षा
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला
परीक्षा देने हेतु बोर्ड के साथ सीधा संपर्क करें परीक्षार्थी : अतिरिक्त उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बर्फबारी के कारण जनजातीय क्षेत्र के बच्चे यदि बर्फबारी के कारण परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सकते हैं तो उनके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड वहीं नजदीक स्कूल में परीक्षा देने की व्यवस्था करेगा। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के मद्देनजर कई परीक्षार्थी जो प्रदेश के जनजाति क्षेत्र से संबंध रखते हैं, वे किन्हीं कारणों से अपने गृह क्षेत्र में वापस नहीं आ पाए हैं। वे अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह व्यवस्था की है। इसमें परीक्षार्थी बोर्ड के साथ संपर्क कर सकते हैं। उनके संपर्क करने के बाद बोर्ड उनकी परीक्षा की व्यवस्था वहीं पर करवा देगा।
उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इसके चलते कई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों से दूर फंसे हुए हुए हैं। ऐसे हालातों में फंसे उनको अब अपनी परीक्षा की चिंता नहीं सताएगी। उनकी परीक्षा जहां वे हैं, वहीं के नजदीकी केंद्र में परीक्षा करवाने की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि ऐसे परीक्षार्थियों का विवरण यदि केंद्र समन्वयक, अधीक्षक और उप अधीक्षक के संज्ञान में आता है तो वे बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति प्रदान कर सकते हैं।