फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Campus placement drive at Chamba College, 100 youth participated

Chamba News: चंबा कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 100 युवाओं ने लिया भाग

Sun, 24 Aug 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
Campus placement drive at Chamba College, 100 youth participated
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में विभिन्न विभागों व कंपनियों के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों से 100 युवक-युवतियां पहुंची। कॅरिअर काउंसलिंग गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के सदस्य सचिव प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि रोजगार मेले के दौरान छह कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया। इस साक्षात्कार में स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई पास, बीबीए, बीसीए, एमसीए, एमबीए पास युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले के दौरान कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, सेल्स एवं मार्केटिंग स्टाफ, क्लर्क, डाटा एनालिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, हेल्थकेयर एडवाइजर, ऑनलाइन मैनेजर व अन्य पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों व कंपनियों के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से उपयुक्त अभ्यर्थियों का चयन करने के बाद आवश्यक प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार प्रदान किया जाएगा। विभिन्न पदों पर 20,000 से लेकर 50,000 रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा । इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया, हिमालयन संस्थान के प्राचार्य डॉ. आरवी शर्मा, अमर सिंह चौहान, महाविद्यालय कॅरिअर काउंसलिंग, गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रोफेसर पविंद्र कुमार, सदस्य सचिव प्रोफेसर अविनाश, सदस्य डॉ. चमन सिंह, डॉ. शैली महाजन सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed