{"_id":"60e463678ebc3ed846536b6c","slug":"campus-interview-on-8th-july-chamba-news-sml3760020133","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी में नौकरी के लिए कैंपस इंटरव्यू आठ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी में नौकरी के लिए कैंपस इंटरव्यू आठ को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। रोजगार उप कार्यालय तीसा में आठ जुलाई को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वर्धमान यार्नस एंड थ्रेड्स लिमिटेड कंपनी होशियारपुर की ओर से 50 ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए पुरुष या महिला आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए।
प्रशिक्षण के दौरान कंपनी की ओर से 7228 रुपये, जबकि प्रशिक्षण के बाद 12,553 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा पुरुष और महिलाओं के लिए ठहरने की भी उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा लेकर रोजगार उप कार्यालय तीसा में सुबह दस बजे उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एक समय में एक ही आवेदक साक्षात्कार के लिए उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद जिले में यह पहला कैंपस इंटरव्यू आयोजित हो रहा है।