{"_id":"67421baee7bfa9fdce0f64d4","slug":"camps-will-be-held-from-tomorrow-for-e-kyc-of-consumers-chamba-news-c-88-1-ssml1006-137835-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के लिए कल से लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी के लिए कल से लगेंगे शिविर
Sun, 24 Nov 2024 11:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। विद्युत उपमंडल डलहौजी के तहत आने वाले सभी घरेलू और होटल उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक केवाईसी प्रक्रिया करवानी होगी। इस प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं को अपनी उपभोक्ता आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना आवश्यक होगा।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली बोर्ड ने 25 नवंबर से 29 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर केवाईसी शिविर लगाने की व्यवस्था की है, जहां उपभोक्ता अपनी केवाईसी करवा सकते हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं को आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का नया या पुराना बिल, और पंजीकृत मोबाइल नंबर लाना होगा।
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौड़ ने बताया कि 25 नवंबर को खैरी, रंगड़, ढलोग और बगढ़ार, 26 को बाथरी, गोली, टप्पर और पटना मोड़ और 27 नवंबर को चकरा, गंढियार, सदर बाजार डलहौजी और गांधी चौक डलहौजी में केवाईसी शिविर होंगे। 28 को बनीखेत बस अड्डा, सदर बनीखेत, पुखरी और देवीदेहरा और 29 नवंबर को शेरपुर और सुकड़ाई बांई केवाईसी शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन शिविरों में जाकर अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।