{"_id":"6102b2528ebc3e094529322f","slug":"campaign-to-identify-tb-patients-from-august-1-to-31-two-opds-will-run-for-the-investigation-of-tb-patients-in-medical-college-chamba-campaign-launched-across-the-state-to-make-himachal-tb-free-chamba-news-sml3785384195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से 31 अगस्त तक टीबी रोगियों की पहचान को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से 31 अगस्त तक टीबी रोगियों की पहचान को चलेगा अभियान
विज्ञापन
चंबा। जिले में एक अगस्त से 31 अगस्त तक टीबी रोगियों की पहचान करके उनके इलाज को लेकर अभियान छेड़ा जाएगा। टीबी मुक्त अभियान को चंबा जिला में भी शुरू किया जा रहा है। चंबा जिला के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीबी रोगियों की पहचान करके उनका इलाज किया जाएगा। इसके अलावा चंबा मेडिकल कॉलेज में टीबी रोगियों की जांच के लिए दो ओपीडी चलाई जाएंगी। जिनमें टीबी संबंधित लक्षणों वाले मरीजों की जांच पड़ताल की जाएगी। जांच के दौरान अगर किसी में टीबी रोग की पुष्टि होती है तो उसके इलाज को पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। साथ ही टीबी रोगी को पूरा रिकॉर्ड भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अपने पास रखेगा। जिससे रोगी की सेहत के बारे में प्रबंधन को पूरी जानकारी मिलती रहे।
कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने से पहले सरकार ने इस अभियान को पूरा करने के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा प्रबंधन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी योजना भी तैयार कर ली है। मेडिकल कॉलेज में टीबी रोगियों की पहचान व इलाज के लिए दो ओपीडी विशेष रूप से चलाई जाएंगी। जिला में टीबी रोगियों की पहचान करके उनके इलाज का जिम्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी संभालेंगे।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रमेश भारती ने बताया कि एक अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक चंबा में टीबी मुक्त हिमाचल अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में टीबी रोगियों की जांच व इलाज के लिए दो ओपीडी चलाई जाएंगी। जिला चंबा को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस अभियान को चलाया जा रहा है।