{"_id":"6b0712a936edd7952006787b","slug":"call-for-renewed-research-into-ayurvedic-injections-chamba-news-c-88-1-ssml1004-204042-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आयुर्वेदिक इंजेक्शन पर फिर शोध की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आयुर्वेदिक इंजेक्शन पर फिर शोध की पैरवी
Wed, 25 Nov 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
आईएमए आयुष के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने केंद्र सरकार से उठाया मामला
सुरक्षा और असर की वैज्ञानिक जांच के बाद दोबारा उपलब्ध करवाने का सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में उपचार के नए विकल्प तलाशने के लिए इंजेक्शन के रूप में औषधियां विकसित करने की मांग उठी है।
आईएमए आयुष हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार ने भारत सरकार से इस विषय पर वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू करवाने की पैरवी की है। उनका कहना है कि शोध और परीक्षण के आधार पर सुरक्षित एवं प्रभावी साबित होने वाली औषधियों को उपचार में शामिल करने की संभावनाएं तलाशी जानी चाहिए।
गत दिवस आईएमए आयुष के मुख्य संरक्षक एवं दिल्ली के पूर्व राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. आरएस चौहान के हिमाचल आगमन पर डॉ. दिनेश कुमार ने संगठन की ओर से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक औषधियों को इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि नब्बे के दशक में आयुर्वेदिक औषधियों के इंजेक्शन प्रचलन में थे, लेकिन बाद में ये बाजार से गायब हो गए। इनके बंद होने के कारणों की समीक्षा कर इस क्षेत्र में दोबारा वैज्ञानिक अनुसंधान की जरूरत है।
डॉ. दिनेश कुमार ने सुझाव दिया कि इस कार्य में केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) और आयुर्वेद के अन्य प्रमुख अनुसंधान संस्थानों की मदद ली जा सकती है। आयुर्वेद के स्नातकोत्तर संस्थानों में रसशास्त्र के विशेषज्ञों को भी शोध से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन के रूप में किसी भी औषधि के इस्तेमाल से पहले उसकी गुणवत्ता, प्रभावशीलता और सुरक्षा का कठोर वैज्ञानिक परीक्षण जरूरी है। निर्धारित मानकों पर खरी उतरने के बाद ही उसे उपचार में शामिल किया जाना चाहिए। इससे आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में नए उपचार विकल्प विकसित करने की दिशा में काम हो सकेगा।