{"_id":"626ebebbb775e7533c6e3d19","slug":"cable-will-be-laid-for-electricity-in-bharmour-sewerage-system-will-improve-chamba-news-sml4074701132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में बिजली के लिए बिछेगी केबल, सीवरेज व्यवस्था सुधरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में बिजली के लिए बिछेगी केबल, सीवरेज व्यवस्था सुधरेगी
विज्ञापन
भरमौर में जनमंच के दौरान समस्या सुनाता व्यक्ति और साथ में संबधित विभागिय अधिकारी।
- फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। भरमौर में बिजली आपूर्ति लाइन को केबल में बदलने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में सीवरेज सुविधा का उन्नयन किया जाएगा। यह बात वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने भरमौर के हैलीपैड पर आयोजित जनमंच कार्यक्रम में कही।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने 28 शिकायतें और 29 मांगें उठाईं। इन मांगों के पूरा करने के राकेश पठानिया ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जनमंच में ग्रामीणों ने बिजली और सीवरेज की अधिकतर समस्याएं उठाईं। इस पर पठानिया ने एक माह के भीतर फीडबैक लेने की भी बात कही। उन्होंने भरमौर कस्बे के आसपास के क्षेत्रों में सीवरेज सुविधा के उन्नयन के लिए जल शक्ति विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा भरमौर बाजार में बिजली आपूर्ति लाइन को केबल में बदलने और ग्राम पंचायत तुंदाह में बिजली समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
जनमंच कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र भरमौर की 12 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया। इनमें ग्राम पंचायत भरमौर, संचुई, प्रंघाला, हडसर, चोभिया, घरेड, पूलन, खणी, कुठेहड, दुर्गेठी, गरोला और ग्रीमा शामिल हैं।
विज्ञापन
53 लोगों को गैस कनेक्शन बांटे
इस दौरान 53 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर पठानिया ने जंगल की आग की सूचना देने के लिए फायर हेल्पलाइन एप भी लांच किया। इसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 पर फोन करके 4 नंबर पर अग्निकांड से संबंधित सूचना दी जा सकेगी। जनमंच कार्यक्रम के दौरान 39 मांगें और 28 शिकायतें ग्रामीणों ने की। इसमें से अधिकतर का मंत्री ने मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाए
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें 11 लोगों के मौके पर दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। इसके अलावा आयुष और स्वास्थ्य विभाग ने 120 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां बांटीं। पोषण अभियान के तहत 14 बेबी किट्स भी वितरित की गईं। राजस्व विभाग ने 12 भूमि का इंतकाल किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम सरकार की ओर से शुरू किया फ्लैगशिप कार्यक्रम है। इसके जरिए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान घरद्वार पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। प्रदेश में गत चार वर्षों की अवधि के दौरान छह हजार से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया। इसी तरह आज विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत 90 प्रतिशत पोलिंग बूथ सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निशुल्क कोरोना टीकाकरण के लिए 690 करोड़ की धनराशि व्यय की गई है।

भरमौर में जनमंच के दौरान लोगो की समस्या सुनते वन मंत्री राकेश पठानिया।- फोटो : Chamba