फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Businessmen are putting people's lives at stake

Chamba News: लोगों की जिंदगी को दांव पर लगा रहे कारोबारी

Tue, 29 Jul 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Businessmen are putting people's lives at stake
चंबा मिंजर मेले के दौरान  चौगान नंबर एक में बिना अ​ग्निशमन यंत्र के लगी कपड़ो की दुकान
चंबा। ऐतिहासिक चौगान भले ही अस्थायी मार्केट से भर चुके हैं लेकिन, वहां पर सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं है। चौगान नंबर एक में कपड़ा और जूता सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थाें से दुकानें भरी हैं। इसके साथ चौगान नंबर दो में सिलिंडर जलाकर खाने के उत्पाद तैयार करके ग्राहकों को परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन दुकानों के साथ अन्य दुकानें भी सजी हैं लेकिन, हैरानी इस बात की है कि किसी भी दुकान में आग जैसी घटना से निपटने के लिए अग्नि सुरक्षा यंत्र स्थापित नहीं किए गए हैं। हालांकि, प्रशासन की तरफ से सख्त हिदायत ठेकेदारों और दुकानदारों को दी गई है कि अस्थायी मार्केट में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम करें लेकिन, दुकानदारों ने दुकानें खरीदते ही अपना कारोबार तो शुरू कर दिया है लेकिन वहां पर आने वाले लोगों की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की है जो बड़ी घटना का कारण भी बन सकता है। यही हाल चौगान नंबर तीन और चार में भी है।
विज्ञापन


मिंजर मेले में जिलेभर के लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। सभी चौगान लोगों से खचाखच भरे रहते हैं। ऐसे में यदि आगजनी की घटना हो जाए तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों जय सिंह, योगराज, कमलेश, सुरेंद्र, भाग सिंह, रवि कुमार, संजय शर्मा, अजय कुमार, वीरू राणा और विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन को समय रहते सभी दुकानों में अग्नि सुरक्षा यंत्र स्थापित करवाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि ठेकेदारों को पहले ही अग्नि सुरक्षा यंत्र स्थापित करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। जो दुकानदार इसकी अवहेलना कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed