फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Buses not running on Chamba-Khajjiar and Via Jot routes

Chamba News: चंबा-खज्जियार और वाया जोत रूटों पर नहीं दौड़ रहीं बसें

Tue, 27 Feb 2024 09:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Buses not running on Chamba-Khajjiar and Via Jot routes
चंबा। जिले में बर्फबारी के बाद अभी तक व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। आलम यह है कि चंबा- खज्जियार और चंबा-जोत रूट पर सरकारी बसें नहीं चल रही हैं। इससे हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो रूट प्रभावित हो रहे हैं। बर्फबारी से सड़क पर फिसलन होने के कारण इन रूटों पर बसों की आवाजाही बंद पड़ी है। वहीं, लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही हैं। बस न चलने से स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को निजी वाहनों में ही आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। भवनेश कुमार, तिलक राज, अशोक कुमार, राहुल, मनीषा कुमारी और नेहा का कहना है कि सरकारी बस न चलने से चंबा स्थित कॉलेज तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मार्ग बहाल होने के बाद भी निगम बस सेवा को शुरू नहीं कर रहा है। बताया कि पिछले दो दिन से चंबा-खज्जियार मार्ग बहाल हो चुका है लेकिन, बस सेवा शुरू नहीं हुई है। लोगों ने निगम से मांग उठाई है कि जल्द बस सेवा को शुरू किया जाए।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि बर्फबारी से सड़क पर फिसलन होने से रूट बंद किए हैं। कहा कि जल्द बस सेवा को शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed