फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Buses going to pick up polling parties broke down midway

Chamba News: बीच राह में खराब हो गईं पोलिंग पार्टियों को लेने गईं बसें

Sun, 02 Jun 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Buses going to pick up polling parties broke down midway
चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास खराब खड़ी प​रिवहन निगम की बस को ठीक करने में जुटे कर्मचारी।संवाद
चंबा। लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियों को लेकर जा रहीं दो बसें खराब हो गईं।
विज्ञापन

बीती शनिवार शाम को एक बस पोलिंग पार्टी को लेने जा रही थी तो दूसरी छोड़कर वापस आ रही थी। चालकों की सूचना मिलने के बाद निगम प्रबंधन ने दूसरी बसों की व्यवस्था की। आईटीआई के पास खराब हुई एचआरटीसी बस पोलिंग पार्टी को लेने के लिए जा रही थी। चालक ने बस खराब होने की सूचना तुरंत निगम प्रबंधन को दी। इस पर निगम ने तुरंत दूसरी बस भेजी। इसमें पोलिंग पार्टी को रवाना किया गया। वहीं, मंगलेरा के पास भी पोलिंग पार्टी को लेकर आ रही एचआरटीसी बस खराब हो गई। बस के खराब होने पर पोलिंग पार्टी बस से उतर गई। काफी देर बाद दूसरी बस को भेजा गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को वापस लाया गया।

चंबा डिपो में कलपुर्जे न होने के कारण बसें खटारा हैं। इस कारण पोलिंग पार्टियों को लेने के लिए भी खटारा बसें भेज दी गईं। ये बसें बीच राह में ही हांफ गईं। एक बस आईटीआई के पास खराब है और दूसरी मंगलेरा के पास खड़ी है। आरएम शुगल सिंह ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के लिए दूसरी बसें भेजी गई थीं। बस में आई तकनीकी खराबी को कर्मचारी दुरुस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed