फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Buses from other depots will run on three routes of Chamba.

Chamba News: चंबा के तीन रूटों पर दौड़ेंगी दूसरे डिपुओं की बसें

Wed, 22 Apr 2026 05:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
Buses from other depots will run on three routes of Chamba.
नई देने के बजाय निदेशालय ने की बसों की वैकल्पिक व्यवस्था
विज्ञापन

बसों की बॉडी मरम्मत करने वाला कारपेंटर का पद एक साल से खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो के दूरस्थ रूट चंबा-मनाली, चंबा-मंडी और न्याग्रां-फटाहर रूट पर अब नगरोटा, पालमपुर और बैजनाथ डिपुओं की बसें दौड़ती नजर आएंगी। एचआरटीसी चंबा डिपो में बसों की बॉडी मरम्मत समेत अन्य कार्य करने वाले कारपेंटर का पद खाली है। हैरत की बात है कि रिक्त पद भरने के बजाय एचआरटीसी निदेशालय की ओर से रूट पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए तर्क दिया गया है कि चंबा डिपो की बसों की मरम्मत होने पर उन्हें फिर से रूट पर दौड़ाया जाएगा। मनाली, मंडी और न्याग्रां-फटाहर रूट पर दूसरे जिलों के डिपुओं की बसों का दौड़ना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
एचआरटीसी चंबा डिपो के अधीन वर्तमान समय में 128 बसें हैं। इनमें 39 बसें जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन की हैं। अमूमन 141 रूटों पर एचआरटीसी प्रबंधन बसों को चलाकर सवारियों को सहूलियत प्रदान करने का काम कर रहा है। बावजूद इसके हैरानी की बात है कि एचआरटीसी चंबा डिपो की बसों के कलपुर्जों समेत स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इन खामियों को पूरा करने के बजाय अब एचआरटीसी निदेशालय की ओर से रूटों पर बाहरी जिलों की बसों को वैकल्पिक व्यवस्था का नाम देकर दौड़ाने जा रहा है। शहरवासियों शादी लाल शर्मा, किशोर बडू, डॉ. डीके सोनी, सुरेश कश्मीरी और योगराज ने बताया कि एचआरटीसी चंबा डिपो को निदेशालय प्रबंधन इस प्रकार खत्म करने के चक्कर में है। डिपो में जहां चालक-परिचालक, कार्यालय कर्मचारियों, मेकेनिकों समेत कारपेंटर के पद रिक्त हैं तो वहीं दूसरी ओर बसों के आवश्यक कलपुर्जे तक उपलब्ध नहीं हैं। इन खामियों को दूर करने के बजाय निदेशालय रूटों पर दूसरे डिपुओं की बसें दौड़ाकर चंबा डिपो को खत्म करने पर ही तुला है जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

बीच राह हांफ गई बस
चंबा-मंडी रूट पर चलने वाली नगरोटा बगवां डिपो की बस भी शहर पहुंचते ही बीच राह हांफ गई। देखते ही देखते सपड़ी और बाजार की ओर से वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मेकेनिक ने खराबी को दुरुस्त किया। इसके बाद ही शहर से बस हटाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि चंबा-मनाली, चंबा-मंडी और न्याग्रां-फटाहर रूट पर चलने वाली बसें अब तक 15 लाख किमी चल चुकी हैं। बसों की बॉडी और अन्य कार्य करने के लिए कारपेंटर तक नहीं है। लिहाजा, निदेशालय की ओर से दूसरे डिपुओं से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। बसों की मरम्मत होने पर उन्हें फिर से चलाने के निदेशालय से आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed