फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Buses did not run on seven routes in the district

जिले में सात रूटों पर नहीं चली बसें

Sat, 04 Dec 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Buses did not run on seven routes in the district
चंबा। जिले में सात रूटों पर ब्रेकडाउन के कारण बसें नहीं चल पाईं। बसों के निर्धारित रूटों पर न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को निजी वाहन हायर कर या पैदल ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब कि पीस मील वर्कर अनुबंध पर लाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। वर्करों ने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि जब तक उनकी जायज मांग पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। शनिवार को चंबा-भरमौर, चंबा-जुठाहर, चंबा-दियोला, चंबा-छतराड़ी, चंबा-कोल्हड़ी, चंबा-सुनारा-कुंड़ी और चंबा-डलहौजी रूटों पर बसें नहीं चल पाईं। इसके चलते शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को निजी वाहनों के जरिये ही घरों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, यात्रियों में अमित कुमार, प्रकाश चंद, दलीपा राम, किशन चंद आदि ने बताया कि बसों में कम किराये में वे सामान सहित घर पहुंच जाते हैं लेकिन, अब निजी वाहन चालकों को मनमाना किराया चुका कर उन्हें घर पहुंचना पड़ रहा है। सरकार और परिवहन निगम को वर्करों की मांगों को पूरा कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed