{"_id":"674febb5f061f68ecc005033","slug":"buses-are-not-running-on-schedule-people-are-worried-chamba-news-c-88-1-cmb1002-138607-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: समयसारिणी पर नहीं चल रहीं बसें, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: समयसारिणी पर नहीं चल रहीं बसें, लोग परेशान
Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
चंबा। समय पर सरकारी बसें न चलने से यात्रियों में परिवहन निगम के प्रति भारी रोष है। क्योंकि, चंबा डिपो से निर्धारित समय पर एचआरटीसी की बसें नहीं निकलती हैं। ऐसे में यात्री बस लेने के लिए वर्कशॉप तक पहुंच रहे हैं। जहां पर बस का चलने का इंतजार करते हैं। लेकिन, बसें 10 से 15 मिनट तक वर्कशॉप से नहीं निकलती है। जिसके पीछे कारण समय पर बसाें की समय पर मरम्मत न होना है। क्योंकि, खटारा बसों की समय पर मरम्मत नहीं होती है। ऐसे में वर्कशॉप बाहर गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी रहती हैं। जिस कारण यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। लोगों की मानें तो वर्तमान समय में पांच बजे अंधेरा हो जाता है। ऐसे में विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों की सवारियां देर तक घर पहुंच रही है। जो बस पांच बजे चलती हैं वे साढ़े पांच बजे से पहले रूट पर निकलती ही नहीं है। सवारियों को बस से उतरने के बाद पैदल भी चलना पड़ता है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी धर्म पाल, किशन चंद, दलीप कुमार, हरीश कुमार और दीवान चंद का कहना है कि पहले ही बसें सवारियों से खचाखच भरी रहती हैं। उन्हें सीट के लिए वर्कशॉप जाना पड़ता है। लेकिन, वहां बसें मरम्मत के लिए खड़ी रहती है। सर्दियों के समय अंधेरा जल्दी होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है।
इनसेट
एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि मेकेनिकों की कमी के चलते कई बार बसों की मरम्मत करने में देरी हो जाती है। समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।