फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus stopped to board passengers, spark arose in the engine, created chaos

Chamba News: यात्री चढ़ाने के लिए रुकी बस, इंजन में उठी चिंगारी, मची अफरा-तफरी

Wed, 16 Oct 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Bus stopped to board passengers, spark arose in the engine, created chaos
चंबा के भरमौर में सुप्पा के लिए जा रही परिवहन निगम की बस में आग लगने के बाद देखती स्वारियां।संव
भरमौर (चंबा)। एक तरफ प्रदेश सरकार बेहतर परिवहन सेवाएं देने के दावे करती है, दूसरी ओर निगम की खटारा बसों में अब आग लगने के मामले भी आना शुरू हो गए हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को भरमौर से सुप्पा रूट पर जा रही निगम की बस में सामने आया। बस के इंजन में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

इससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब बस खड़ी थी। अगर बस चलते चलते ऐसा वाक्या होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। चालक और परिचालक ने इंजन में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भरमौर से सुप्पा के लिए एचआरटीसी की बस रवाना हुई। भरमौर पुराना बस स्टैंड के समीप बस यात्रियों के लिए रुकी। इसी दौरान बस के इंजन में अचानक आग की चिंगारी उठ गई। इसके चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने इंजन में लगी आग को बुझाया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों में अमित कुमार, सुरेश कुमार, पूर्व सिंह, देवी चंद, यादव सिंह, संजय कुमार, शक्ति कुमार, सुनील कुमार, वेद सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से जिला भर में बसें दौड़ाई जा रही हैं, मगर बसों की हालत काफी खराब हो गई है। बताया कि कई बार बसें बीच रूट में हांफ रही है तो अब आग लगने के मामले भी सामने आने लग पड़े हैं। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से नई बसों की डिमांड भेजनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कई बार तकनीकी खराबी की वजह से ऐसी समस्याएं पेश आती है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed