फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus services stopped after two days, villagers angry

Chamba News: दो दिन बाद ही बस सेवाएं बंद, ग्रामीणों में नाराजगी

Tue, 09 Sep 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 09 Sep 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bus services stopped after two days, villagers angry
चंबा। चंबा से मसरूंड, चलूंज और टिकरी रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवाएं आपदा के बाद सिर्फ दो दिन ही चलीं। तीसरे दिन यह व्यवस्था ठप हो गई। इससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और बीमारों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निगम की बसें सोमवार तक रूटों पर भेजी जा रही थीं, लेकिन अब अचानक बंद कर दी गई हैं। वहीं, इन रूटों पर निजी बसें सामान्य रूप से चल रही हैं। गांव के प्रेम लाल, ब्यासदेव, अनूप कुमार, सुरजीत, लेखराज, सुरेंद्र कुमार, पंचायत प्रधान ओम प्रकाश, वार्ड सदस्य निर्जला कुमारी और सरोज ने बताया कि इन रूटों पर रोजाना सरकारी बसें सुबह 8:25 बजे से चंबा-मसरूंड के लिए, दोपहर 1:30 बजे से चंबा-चलुंज के लिए, शाम 4:25 बजे और 5:45 बजे से चंबा-टिकरी के लिए चलती हैं, लेकिन अब यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन से रूटों पर सेवाएं तुरंत बहाल करने की गुहार लगाई है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि जगह-जगह भूस्खलन के कारण मार्ग सुरक्षित नहीं हैं। लोक निर्माण विभाग से रोड फिटनेस प्रमाण पत्र मिलते ही रूटों पर निगम की बस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed