{"_id":"68ed2f21a31616310900f0a3","slug":"bus-service-stalled-for-a-week-villagers-upset-chamba-news-c-88-1-ssml1004-163611-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक सप्ताह से बस सेवा ठप, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक सप्ताह से बस सेवा ठप, ग्रामीण परेशान
Mon, 13 Oct 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चांजू क्षेत्र के खल्ली गांव के पास सड़क धंसने के कारण पिछले एक सप्ताह से सरकारी और निजी बस सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। इससे चांजू और देहरा के ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों को अब जरूरी कार्यों के लिए टैक्सी या निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
स्थिति यह है कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी, कर्मचारी और रोजमर्रा के कार्यों के लिए बाहर जाने वाले लोग अब रोजाना लंबा रास्ता पैदल तय करने को मजबूर हैं। बुजुर्गों और बीमार लोगों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों और किसानों ने बताया कि सड़क बंद होने से माल ढुलाई और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर असर पड़ा है। कई दुकानें समय पर सामान न पहुंच पाने के कारण खाली पड़ी हैं, वहीं किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में दिक्कत आ रही है। देस राज, दिनेश कुमार, हरि सिंह और देव राज सहित कई ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क बहाली का कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि विभाग को इस मार्ग को स्थायी रूप से मजबूत करना चाहिए, ताकि हर साल बरसात के बाद यह समस्या दोहराई न जाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों में विभागीय लापरवाही को लेकर नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।