फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus Sent on Route Despite Technical Glitch; Wheels Grind to a Halt Mid-Journey

Chamba News: तकनीकी खामी के बावजूद रूट पर भेजी बस, बीच रास्ते में थमे पहिये

Sun, 26 Apr 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bus Sent on Route Despite Technical Glitch; Wheels Grind to a Halt Mid-Journey
चंबा-जम्मुहार रूट पर चामुंडा मंदिर के समीप बंद पड़ी एचआरटीसी की बस
विज्ञापन

परेशान यात्रियों को पैदल करना पड़ा सफर, बोले- खराब थी तो क्यों भेजी बस
चेतावनी - जल्द हालत न सुधारी और खटारा बसें भेजीं तो सड़क पर उतरेंगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। तकनीकी खराबी आने के बावजूद चंबा-जम्मुहार रूट पर भेजी एचआरटीसी की बस शनिवार को चामुंडा मंदिर के समीप बंद हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक ने निगम प्रबंधन को बस में तकनीकी समस्या होने की सूचना दी थी, बावजूद इसके बस को यात्रियों सहित भेज दिया गया। बस में यात्री सवार थे। बस खराब होने के बाद उन्हें पैदल ही सफर करना पड़ा।
यात्रियों में तिलक राज, भुवनेश कुमार, जगदीश कुमार, रोहित कुमार, अमन कुमार और संजय कुमार ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। हर दिन रूटों पर गईं परिवहन निगम की बसें खराब हो रही हैं। अगर यह बस पहले ही खराब थी तो रूट पर क्यों भेजी गई। दिन में तीन से चार बसें इसी रूट पर खराब होती हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि इस रूट पर पिछले दो सालों से खटारा बसें भेजी जा रही हैं। ये बसें दो से तीन किलोमीटर तक ही सफर कर पा रही हैं। हर दिन इस समस्या से परेशान हैं। इस रूट पर कोई निजी बस भी नहीं चलती है। सरकारी बस ही एकमात्र सहारा है। यह भी हर दिन खराब हो रही है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द बसों की हालत नहीं सुधारी और खटारा बसें भेजीं तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि यात्रियों की समस्या का समाधान किया जाए। नई बसों के लिए बार-बार डिमांड भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed