{"_id":"66b3a135cbbba1a2d60286a3","slug":"bus-running-on-chamba-bairagarh-route-closed-for-two-months-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130573-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-बैरागढ़ रूट पर चलने वाली बस दो माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-बैरागढ़ रूट पर चलने वाली बस दो माह से बंद
Wed, 07 Aug 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 07 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा (चंबा)। चंबा-बैरागढ़ रूट पर दोपहर 12:30 बजे चलने वाली परिवहन निगम की बस दो माह से बंद है। बस सेवा बंद होने से बैरागढ़ जोन के अधीन आती 10 पंचायतों मंगली, बौदेडी- जुनास- गुईला- सत्यास, शिरी, बैरागढ़, घुलेई, टेपा, देवीकोठी की 28 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चंबा-बैरागढ़ रूट की बस बैरागढ़ से सुबह 7:30 बजे चंबा के लिए सवारियां लेकर रवाना होती है। इसके बाद चंबा से यह बस दोपहर 12:30 बजे वापस बैरागढ़ जाती है। बस सेवा के अभाव में ग्रामीणों को निजी टैक्सी में 30 किलोमीटर दूर भंजराड़ू जाकर चंबा मुख्यालय के लिए बस मिल रही है। भंजराड़ू तक पहुंचने के लिए सवारियों को 600 रुपये टैक्सी किराया अदा करना पड़ रहा है। इससे लोगों की जेबों पर कैंची चल रही है। ग्रामीणों ने एचआरटीसी के आरएम से प्राथमिकता के आधार पर चंबा-बैरागढ़ रूट पर दोपहर 12:30 बजे चलने वाली बस सेवा को शुरू करने की मांग की है।
परिचर्चा
चंबा-बैरागढ़ बस सेवा से क्षेत्र की 10 पंचायतों की 28 हजार आबादी को लाभ मिलता रहा। बस सेवा के अकारण बंद करने से अब लोगों की मुसीबतों में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
- प्रेम
-- चंबा-बैरागढ़ बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों को निजी टैक्सी से 30 किमी दूर भंजराड़ू जाकर चंबा के लिए बस मिल रही है। सबसे बड़ी मुश्किल मरीजों को हो रही है। क्षेत्र से चंबा के लिए कोई भी सरकारी बस नहीं मिल रही है। - प्रमोद ठाकुर
-- चुराह के लोगों के लिए बस बंद कर लोगों पर बोझ डालने का काम किया जा रहा है। बस सेवा बंद करने के लिए ग्रामीणों ने 1100 पर भी शिकायत की है। वहां से सीएम हेल्पलाइन को बंद करने संबंधी जानकारी मिली है। - नरेंद्र ठाकुर
-- बैरागढ़ से चंबा के लिए एचआरटीसी बस सुबह 7:30 बजे चलती रही है। दोपहर साढ़े बारह बजे वापस बैरागढ़ के लिए रवाना होती है और शाम करीब 6:00 बजे बैरागढ़ पहुंचती है। अब बस सेवा का बंद होना लोगों की मुसीबतों को बढ़ा रहा है। - रूप सिंह
--
आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस सेवा को सुचारू करने संबंधी ग्रामीण लिखित में उन्हें ज्ञापन दें। इसके बाद उक्त रूट पर बस सेवा को पुन: शुरू करने के प्रयास रहेंगे।