{"_id":"643d7350f05e9c82d90ae6e6","slug":"bus-of-chamba-lilh-route-via-mahla-chamba-news-c-19-1-124635-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वाया मैहला होकर चले चंबा-लिल्ह रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वाया मैहला होकर चले चंबा-लिल्ह रूट की बस
Mon, 17 Apr 2023 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहला (चंबा)। चंबा-लिल्ह रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा एक वर्ष से वाया मैहला होकर नहीं चल रही है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर विद्यार्थी वर्ग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो परिवहन निगम की बस वाया मैहला नहीं चलने से लोगों को दो किमी पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से इस रूट की बस को वाया मैहला होकर भेजने की मांग की गई है बावजूद इसके अभी तक इस दिशा में प्रभावी प्रयास नहीं हो पाए हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, लोगों को अपना सामान कंधों पर उठाकर मैहला पहुंचना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों नानक चंद, दिनेश शर्मा, राजेश कुमार, सुरेश, किशन चंद, रमेश चंद, रोशन लाल, संजय कुमार आदि का कहना है कि पूर्व में सरकारी बस सुबह 8:00 बजे लिल्ह से चंबा के लिए वाया मैहला होकर ही जिला मुख्यालय पहुंचती थी जिससे मैहला की जनता को लाभ मिलता था। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रबंधक से चंबा-लिल्ह रूट की बस को वाया मैहला होकर चलाने की मांग की है।
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।