फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus lights go off as soon as it reaches Dunera from Pathankot, passengers worried

Chamba News: पठानकोट से दुनेरा पहुंचते ही बुझ गई बस की लाइट, यात्री परेशान

Mon, 01 Apr 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bus lights go off as soon as it reaches Dunera from Pathankot, passengers worried
पठानकोट से दुनेरा पहुंचते ही बुझ गई बस की लाइट, यात्री परेशान
विज्ञापन

अमृतसर से आ रही दूसरी बस में भेजीं सवारियां, पठानकोट से पांच बजे चलती है यह बस
संवाद न्यूज एजेंसी
तुन्नूहट्टी (चंबा)। पठानकोट से वापस आ रही एचआरटीसी बस की बत्ती दुनेरा बाजार में पहुंचने पर गुल हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना पड़ा। गाड़ी की सामने वाली लाइट खराब होने से चालक और परिचालकों ने गाड़ी को खड़ा किया। साथ ही निगम कार्यालय सूचना दी। इसके बाद अमृतसर से वापस आ रही बस के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया। यात्रियों में सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार, सुरजीत कुमार, रिंकू सिंह और अमित कुमार ने कहा कि यह बस पांच बजे पठानकोट से चलती है। दस बजे चंबा पहुंचती है, मगर दुनेरा में बस की सामने वाली लाइट खराब हो गई। इस कारण बस आगे नहीं जा पाई। दूसरी बस के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ा। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबी दूरी पर जाने वाली बसों की अच्छी तरह से जांच की जाए, जिससे गाड़ियां बीच राह खराब न हों। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी के कारण लाइट बंद हुई थी। कहा कि दूसरी बस से यात्रियों को जिला मुख्यालय पहुंचाया गया।

--
अब भंडार के समीप हांफ गई एचआरटीसी की बस
चंबा। चंबा-हिमगिरी रूट पर दौड़ रही एचआरटीसी बस भंडार के समीप खराब हो गई। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस में करीब 40 सवारियां थीं। यात्रियों में रमेश कुमार, अमरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार और काकू राम ने बताया कि यह बस दोपहर बारह बजे चंबा से हिमगिरी के लिए दौड़ी, मगर दोपहर दो बजे भंडार के समीप खराब हो गई। लंगेरा बस के जरिये यात्री अपने गंतव्यों तक पहुंचे। यात्रियों का कहना है कि आए दिन एचआरटीसी की बसें खराब हो रही है। उन्होंने आरएम चंबा से मांग की है कि लंबी दूरी के रूटों पर नई बसें भेजी जाए। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed