फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus facility not available even after 20 days of successful trial

Chamba News: सफल ट्रायल के 20 दिन बाद भी नसीब नहीं हुई बस सुविधा

Tue, 10 Dec 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Dec 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bus facility not available even after 20 days of successful trial
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी के चस्क गांव की वाहियाला सड़क पर बस के सफल ट्रायल के 20 दिन बाद भी लोगों को परिवहन सुविधा नसीब नहीं हुई। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों और कैलाशपति युवक मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल, ग्राम पंचायत सेंचु सुरेंद्र की अगुवाई में कार्यकारी आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पांगी प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन की टीम की ओर से चस्क गांव के वाहियाला सड़क रूट का पिछले दिनों सफल परीक्षण किया गया था। लेकिन, आज दिन तक बस सेवा शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से बताया कि कुछ जगहों पर सड़क की हालत सही नहीं थी और लोक निर्माण विभाग पांगी के तत्काल रूप से सड़क को सुधार करने का निर्देश दिए गए थे। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा सुस्त रफ्तार से कार्य किया जा रहा है। कार्यकारी आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने बताया कि पिछले दिनों पांगी प्रशासन ने हिमाचल पथ परिवहन निगम और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से बस का सफल परीक्षण कर लिया गया है। इस बारे में सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही सरकार की ओर से मंजूरी मिलेगी तो तत्काल प्रभाव से चस्क गांव के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed