फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus coming from Lagga to Chamba gasped near Galighar

Chamba News: लग्गा से चंबा आ रही बस गलीघार के पास हांफी

Sun, 12 Apr 2026 03:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Bus coming from Lagga to Chamba gasped near Galighar
परिवहन
विज्ञापन

एक घंटा इंतजार के बाद लिफ्ट लेकर पहुंचना पड़ा चंबा
एचआरटीसी की लचर व्यवस्था बनने लगी जी का जंजाल
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। लग्गा से 35 यात्रियों को लेकर बस स्टैंड चंबा के लिए निकली एचआरटीसी की बस आठ किमी पहले गलीघार में बीच राह हांफ गई। सुबह 9:30 बजे के करीब बस तकनीकी खराबी के कारण खराब होने से यात्रियों खासकर नौकरीपेशा, शिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षुओं और दिहाड़ीदार लोगों को परेशानी हुई। अमूमन 10 बजे तक बस के दोबारा स्टार्ट होने की आस लिए सवारियां हल्की बारिश के बीच इंतजार में खड़ी रहीं लेकिन बस स्टार्ट न होने पर मजबूरन उन्हें लिफ्ट लेकर या निजी टैक्सियों के जरिये मुख्यालय की ओर रवाना होना पड़ा। बसों के बीच राह थमने से नाराज लोग निगम की लचर व्यवस्था को कोसते दिखे।
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के हालात काफी खराब हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी खटारा बसें भेजी जा रही हैं। इससे हर रोज कहीं न कहीं बस में सफर करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। -अनूप कुमार, लग्गा
विज्ञापन

चंबा जाने वाले स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं को रोज बस खराब होने से परेशान हो रहे हैं। सरकारी बसों के हालत इतने खराब हैं कि कहीं भी वे खड़ी हो जाती हैं। -पवन कुमार, कीड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी बसों में दैनिक आवाजाही करने वाली सवारियों को पता नहीं होता है वे मुख्यालय या घर पहुंच पाएंगे या बीच राह ही उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी। सरकार सड़कों पर सालों पुरानी बसें दौड़ा रही है। देवी सिंह, कीड़ी

एचआरटीसी की बसों में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। खटारा बसें किसी भी समय किसी भी मोड़ पर खड़ी हो जाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सफर करने वाले लोगों का जीवन सरकार दांव पर लगा रही है। लेखराज, बंजल
एचआरटीसी के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिलने के बाद दूसरी बस मौके पर भेजी गई लेकिन, तब तक सवारियां जा चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed