{"_id":"6af20267d31e67b20f0f4f76","slug":"bus-comes-to-a-halt-in-sihunta-20-passengers-left-stranded-in-the-middle-of-the-road-chamba-news-c-88-1-cmb1002-202437-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिहुंता में थमे बस के पहिये, बीच सड़क फंसे 20 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिहुंता में थमे बस के पहिये, बीच सड़क फंसे 20 यात्री
Mon, 09 Nov 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
द्रमण से आ रही थी बस, काफी इंतजार के बाद यात्रियों ने पैदल और निजी वाहनों से पूरा किया सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। एचआरटीसी की बसों की तकनीकी हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोमवार दोपहर द्रमण से आ रही परिवहन निगम की बस सिहुंता के पास खराब हो गई।
दोपहर करीब 12 बजे बस के पहिये जाम होने से वह बीच सड़क पर खड़ी हो गई। इससे बस में सवार करीब 20 यात्रियों का सफर बीच में ही अटक गया।
यात्री चमन लाल, कमल कुमार, देस राज, सुमित्रा देवी और पल्लवी कुमार ने बताया कि काफी देर तक बस के दोबारा चलने का इंतजार करने के बाद उन्हें अपने स्तर पर गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था करनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने पैदल सफर तय किया तो कुछ निजी वाहनों से लिफ्ट लेकर आगे पहुंचे। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की कि बसों को रूट पर भेजने से पहले उनकी तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को बीच रास्ते में ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण यह स्थिति बनी। अड्डा प्रभारी को सूचित कर बस की मरम्मत करवाई जाएगी।
--