फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus can run from Doda to Chamba on Manimahesh Yatra

Chamba News: मणिमहेश यात्रा पर डोडा से चंबा के लिए चल सकती है बस

Fri, 18 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bus can run from Doda to Chamba on Manimahesh Yatra
सलूणी (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के चलते डोडा से चंबा के लिए एचआरटीसी की बस सेवा आरंभ करवाने को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। भद्रवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार ने बताया कि डोडा से बस सेवा आरंभ करवाने की अनुमति मिल चुकी है। शनिवार को वह उपायुक्त चंबा से मिले। उन्होंने डीसी से चंबा की ओर से बस चलाने की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि जेएंडके के अधिकांश क्षेत्र भद्रवाह, डोडा, भलेस, डोला, किश्तवाड़, सराज, रामबन, केलाड़, तराला और सराज के लोग हर साल हजारों की संख्या में पवित्र मणिमहेश यात्रा करते हैं। ऐसे में लोगों को सहूलियत देते हुए डोडा की ओर से एचआरटीसी की बस सेवा को हरी झंडी मिल चुकी है। अब चंबा की ओर से स्वीकृति मिलना बाकी है। बस सेवा को आरंभ करने के लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री से भी बात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed