फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus brought to a halt near Chaned due to a punctured tyre.

Chamba News: चनेड़ के पास टायर पंक्चर होने से थमे बस के पहिये

Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bus brought to a halt near Chaned due to a punctured tyre.
चंबा। चंबा से पठानकोट जा रही परिवहन निगम की बस का शनिवार सुबह चनेड़ के समीप टायर पंक्चर हो गया। इससे यात्रियों को करीब डेढ़ घंटे तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बाद में निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टायर बदलकर बस को दुरुस्त किया। इसके बाद बस पठानकोट के लिए रवाना हुई। एचआरटीसी बस सुबह करीब आठ बजे चंबा बस अड्डे से पठानकोट के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन

चनेड़ के पास टायर पंक्चर हो गया। चालक ने बस को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। यात्रियों में नितिका ठाकुर, अमिशा शर्मा, राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, अविनाश कुमार और संगम कुमार ने कहा कि उन्हें आगे की यात्रा के लिए दूसरी गाड़ियां भी नहीं मिल सकीं। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस का टायर अचानक पंक्चर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कर्मचारियों को भेजकर टायर बदलवाया गया और बस को सुरक्षित तरीके से आगे के गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed