फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus broke down on route, 40 passengers left on the way

Chamba News: रूट पर खराब हो गई बस, रास्ते में रह गईं 40 सवारियां

Sat, 25 Nov 2023 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bus broke down on route, 40 passengers left on the way
चंबा। चंबा-जंजला रूट पर एचआरटीसी बस घूम मोड़ के समीप खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह बस साढ़े पांच बजे न्यू बस स्टैंड चंबा से रूट पर निकली थी।
विज्ञापन

हालांकि, सरकार ने इस रूट पर बस सेवा तो शुरू कर रखी है, मगर चंबा डिपो की बस सेवा नहीं मिल रही है। नगरोटा बगवां डिपो की बस को ही इस रूट पर भेजा रहा है। ऐसे मेंज जब बस खराब हो रही है तो दूसरी बस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस बात को लेकर यात्रियों में काफी रोष है। बस में करीब चालीस सवारियां थीं। महिलाएं भी बस में सवार थीं। यात्रियों में संजय कुमार, अमित कुमार, बिमला देवी, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, रमन कुमार और आकाश सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से बेहतर परिवहन सेवाएं देने के दावे तो किए जा रहे हैं, मगर एचआरटीसी बसें बीच राह खराब हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने आरएम चंबा से मांग की है कि इस रूट पर नगरोटा बगवां के बजाय चंबा डिपो की बस दौड़ाई जाए। आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस खराब होने बारे सूचना मिली है। कहा कि दूसरी बस भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed