{"_id":"65d62d3d238de51daa0e301a","slug":"bus-broke-down-before-reaching-banikhet-passengers-went-on-foot-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118991-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत पहुंचने से पहले खराब हो गई बस, पैदल गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत पहुंचने से पहले खराब हो गई बस, पैदल गए यात्री
Wed, 21 Feb 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा के खैरी पुल के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की भुनाड-खैरी-डलहौजी रूट की बस।संवाद
बनीखेत (चंबा)। भुनाड़-खैरी-डलहौजी रूट पर एचआरटीसी बस खैरी पुल के पास खराब हो गई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बनीखेत पहुंचने के लिए लोगों को एक किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी। यात्रियों का कहना है कि यह बस सुबह आठ बजे खैरी पुल के समीप खराब हुई। ऐसे में बनीखेत बाजार पहुंचने के लिए उन्हें पैदल दौड़ लगानी पड़ी। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। यात्रियों में तिलक कुमार, कुसुम कुमारी, अभिषेक, अर्चना, कविता, प्रकाश चंद और अरविंद सिंह ने बताया कि बस में करीब 24 यात्री थे। निगम की सरकारी बस भुनाड़ से डल्हौजी के लिए आ रही थी। खैरी पुल के पास बस खराब हो गई। इसमें सवार यात्रियों को पैदल बनीखेत की ओर जाना पड़ा। बताया कि सरकार ओर निगम का बसों की ओर ध्यान नहीं है। बसों का सही रख-रखाव नहीं किया जा रहा है। इससे बसें बीच राह खराब हो रही हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि बसों का सही रखरखाव किया जाए।
एचआरटीसी निरीक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। कहा कि दूसरी बस के माध्यम से यात्रियों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया।
--