फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus breakdowns disrupted the route's operations.

Chamba News: बसों की खराबी ने बिगाड़ दी रूट की चाल

Fri, 12 Jun 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bus breakdowns disrupted the route's operations.
नगाली-बनीखेत रूट पर बस सेवा बाधित होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन

स्टार्ट न होने से निर्धारित रूट पर नहीं जा पाई बस, घंटों तक परेशान रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। नगाली-बनीखेत रूट पर एचआरटीसी बस सेवा लगातार लड़खड़ाने लगी है। नियमित संचालन में बाधा और तकनीकी खराबियों के चलते ग्रामीण यात्रियों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
सुबह की बस न चल पाने से जहां यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं कई लोगों के कामकाज भी समय पर पूरे नहीं हो सके।
शुक्रवार सुबह करीब 8:10 बजे नगाली से बनीखेत आने वाली निर्धारित बस स्टार्ट नहीं हो पाई। बस के नहीं चलने से यात्रियों को काफी देर तक रुकना पड़ा और कई लोग अपने कार्यस्थलों व अन्य जरूरी कामों पर समय पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों विक्कू राम, अनिल कुमार, उत्तम चंद, सुभाष कुमार, राज कुमार और मंजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस रूट पर बस सेवा पहले भी कई बार बाधित रही है। उनका कहना है कि चार दिन तक इस मार्ग पर बस संचालन पूरी तरह बंद रहा जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि इस रूट पर अकसर पुरानी और जर्जर बसें ही भेजी जाती हैं जो बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। शुक्रवार को भी खराब बस सड़क पर काफी देर तक खड़ी रही। इससे अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और मार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में करीब 2:30 बजे बस को ठीक कर पुनः संचालन शुरू किया गया।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बौंखरी मोड़ पर एचआरटीसी की दो बसें लंबे समय से खराब हालत में खड़ी हैं जो निगम की कार्यप्रणाली और बसों की तकनीकी स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं।
स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि ग्रामीण रूटों पर तकनीकी रूप से सक्षम और नियमित रूप से चलने योग्य बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि दिहाड़ी मजदूरों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को राहत मिल सके।

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस तकनीकी खराबी के कारण रुक गई थी। दूसरी बस भेजी गई थी, लेकिन तब तक अधिकांश यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुके थे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed