फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bumper crop of peas in Saluni area, deals are being done in the fields itself

Chamba News: सलूणी क्षेत्र में मटर की बंपर फसल, खेतों में ही हो रहा सौदा

Fri, 24 Oct 2025 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Oct 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bumper crop of peas in Saluni area, deals are being done in the fields itself
सलूणी परिक्षेत्र में मटर की तुड़ाई करते: जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिछला डियूर, भड़ेला, कंधवारा, खड़जौता, डांड, सूरी और किलोड़ के किसानों के चेहरे मटर की बंपर फसल देखकर खुशी से खिल गए हैं। खास बात यह है कि व्यापारी सीधे खेतों से मटर खरीद रहे हैं, जिससे किसानों को मंडियों तक फसल नहीं ले जानी पड़ रही है। इस बार प्रति किलो 120 से 140 रुपये तक का भाव किसानों को मिल रहा है। मटर की फसल चंबा से लेकर जालंधर, पठानकोट और अमृतसर की मंडियों में पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

इस साल मटर की पैदावार अच्छी हुई है। दाम भी चौखे मिल रहे हैं। हम खेतीबाड़ी पर ही निर्भर है। अब तक दस किलो से ज्यादा मटर बेचें हैं। संजीव कुमार, किसान
मक्की की फसल इस बार नहीं निकली, बारिश से तो नुकसान हुआ ही था। दूसरी तरफ बंदर और सुअरों ने भी फसल तबाह कर दी। हालांकि मटर की फसल से अच्छी कमाई हुई है। मोहम्मद शाहिद शाह, किसान,
विज्ञापन

मटर के दाम अच्छे मिल रहे हैं। फसल भी बंपर हुई है। व्यापारी खेतों से ही बोरे भरकर लेकर जा रहे हैं। खेम राज, किसान
इस बार आपदा ने झकझोर दिया। अब मटर की अच्छी फसल ने चेहरे पर मुस्कान ला दी है। किशन चंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed