फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bulldozer run on the occupations done on the side of NH

Chamba News: एनएच के किनारे किए कब्जों पर चला बुलडोजर

Mon, 02 Jan 2023 08:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on the occupations done on the side of NH
चंबा। एनएच प्राधिकरण जहां एनएच से निजी कब्जों को हटा रहा है तो वहीं एनएच किनारे लोक निर्माण विभाग के सरकारी कब्जों को भी हटाया जा रहा है। एनएच प्राधिकरण ने इसका प्रमाण बारगाह के लोक निर्माण विभाग के स्टोर को हटाकर दिया है। प्राधिकरण ने लोगों को संदेश दिया है कि एनएच किनारे जो भी कब्जे होंगे, उन्हें हर हाल में हटाया जाएगा।
विज्ञापन

चाहे वे सरकारी कब्जे हों या निजी। इसी कड़ी में जहां प्राधिकरण ने लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के स्टोर को एनएच से हटाया है तो वहीं राख में भरमौर मंडल के तहत आने वाले रेस्ट हाउस की दीवार को भी गिरा दिया है जिससे एनएच पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग को चौड़ा और सुगम बनाने के लिए अब तक एनएच प्राधिकरण 34 कब्जों को हटा चुका है जबकि दो दर्जन से अधिक कब्जाधारियों को एनएच प्राधिकरण ने अपने कब्जे स्वयं हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के बावजूद अगर कब्जाधारी अपने कब्जों को नहीं हटाएंगे तो प्राधिकरण अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन कब्जों को हटाएगा। बालू से लेकर द्रड्डा तक एनएच को अवैध कब्जों से मुक्ति दिलाई गई है। एनएच को चौड़ा करने का कार्य युद्धस्तर पर चला हुआ है। आने वाले समय में चंबा से द्रड्डा तक लोग 13 मिनट में पहुंच पाएंगे जबकि चंबा से पठानकोट की दूरी डेढ़ घंटे में तय की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच से कब्जों को हटाने के लिए किसी प्रकार से भाई-भतीजावाद नहीं किया गया है। जहां पर एनएच किनारे कब्जे किए गए थे, चाहे वे सरकारी थे या निजी उन सभी को हटाया गया है। आने वाले समय में एनएच पर सफर सुगम और आसान होगा। -संजीव महाजन, अधिशासी अभियंता एनएच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed