फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Building material removed from the side of Pathankot-Bharmaur NH

Chamba News: पठानकोट-भरमौर एनएच के किनारे से हटाई भवन निर्माण सामग्री

Fri, 20 Sep 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 20 Sep 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Building material removed from the side of Pathankot-Bharmaur NH
चंबा में मुगला के पास एनएच किनारे लगे मलबे के ढेर को हटाती जेसीबी मशीन। संवाद
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप सड़क के किनारे भवन निर्माण फेंकने वालों पर नेशनल हाईवे प्राधिकरण चंबा ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने सड़क के किनारे फेंकी भवन निर्माण सामग्री को हटाया।
विज्ञापन

निर्देश दिए हैं कि अगर कोई उक्त स्थान पर दोबारा गृह निर्माण सामग्री फेंकता पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति या ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नेशनल हाईवे प्राधिकरण की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुगला बाजार में वर्षाशालिका के सामने कुछ लोगों और ठेकेदारों ने हाईवे के किनारे गृह निर्माण सामग्री रखने का अड्डा बना रखा है। इससे जहां सड़क संकीर्ण हो रही है, वहीं यातायात व्यवस्था भी चरमरा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर सड़क के किनारे गृह निर्माण सामग्री रखी जा रही है, दूसरी ओर पीने के पानी के साथ नगर परिषद की ओर से कूड़े के ढेर लगाए जा रहे हैं। इससे बाजार में गंदगी का आलम है। दुकानदारों को काफी परेशानियां पेश आती हैं। दुकानदारों का कहना है कि यहां पानी आपूर्ति का वॉल्ब भी लगा है। ऐसे में इसे भी नुकसान पहुंच रहा है। शिकायतों के आधार एनएच प्राधिकरण की मशीनरी ने गृह निर्माण सामग्री को उठाकर ठिकाने लगाया। निर्देश दिए हैं कि अगर कोई दोबारा ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया था। इसके तहत गृह निर्माण सामग्री को हटवा दिया गया है। निर्देश दिए हैं कि अगर कोई व्यक्ति या ठेकेदार यहां गृह निर्माण सामग्री दोबारा फेंकता है तो तुरंत शिकायत करें। प्रबंधन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed