फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brilliant victory for Banikhet Knight Riders and Dalhousie XI

Chamba News: बनीखेत नाइट राइडर्स और डलहौजी इलेवन की शानदार जीत

Mon, 08 Jun 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Brilliant victory for Banikhet Knight Riders and Dalhousie XI
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पधर मैदान में आयोजित आषाढ़ नाग मेला खेल प्रतियोगिता के तहत रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

नागेश्वर यूथ क्लब के प्रधान विश्वजीत सिंह ने बताया कि भलेई इलेवन और बनीखेत नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर बनीखेत नाइट राइडर्स ने निर्धारित ओवर में 163 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भलेई इलेवन 105 रन पर ही ऑलआउट हो गई। बनीखेत नाइट राइडर्स से किंशुल ने तीन विकेट चटकाए। डलहौजी इलेवन और रॉयल चैलेंजर बनीखेत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए डलहौजी इलेवन ने आरसीबी के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 125 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed