फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bridges will be built in Dharwala and Batti Di Hatti at a cost of Rs 17.5 crores.

Chamba News: धरवाला और बत्ती दी हट्टी में साढ़े 17 करोड़ से बनेंगे पुल

Mon, 14 Oct 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 14 Oct 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bridges will be built in Dharwala and Batti Di Hatti at a cost of Rs 17.5 crores.
चंबा। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लोगों का सफर सुगम होने वाला है। हाईवे प्रबंधन धरवाला और बत्ती दी हट्टी के लिए 24-24 मीटर स्पैन के दो स्टील-सीमेंट के पुल तैयार करवा रहा है। इस पर करीब साढ़े 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

ठेकेदार को काम आवंटित कर दिया गया है। पुलों के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। दोनों पुलों के छोर पर 200 से 250 मीटर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईवे पर सफर सुगम होने से स्थानीय लोगों, पवित्र मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं, बागवानों और किसानों को काफी सुविधा मिलेगी। प्रबंधन ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि काम में लापरवाही या गुणवत्ताहीन कार्य होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पर धरवाला और बत्ती दी हट्टी के समीप नालों पर पुलों का अभाव है। इससे चालकों को परेशान होना पड़ता है। उक्त जगह कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने हाईवे प्रबंधन से कई बार पुलों का निर्माण करने की मांग उठाई है। अब हाईवे प्रबंधन ने स्टील और सीमेंट नुमा पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया है।
--
मणिमहेश यात्रियों, किसानों-बागवानों को होगी सुविधा
देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर जाते हैं। हाईवे पर संकरी जगह और नालों से होकर गुजरने के कारण वाहन चालक परेशान होते हैं। वहीं, जनजातीय क्षेत्र भरमौर, होली से सैकड़ों किसान-बागवान अपनी फसलों जैसे सेब, अखरोट, राजमा, कोलथ समेत अन्य फसलों को बेचने के लिए जिले से बाहरी मंडियों का रुख करते हैं। हाईवे पर पुलों के अभाव में उन्हें हिचकोले खाने पड़ते हैं। अब पुल बनने से सुविधा मिलेगी। पुल बनने से भरमौर और होली के दुर्गम क्षेत्रों से चोटिल और बीमार मरीजों को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाने के लिए भी राहत मिलेगी।


--हाईवे प्रबंधन के सहायक अभियंता धर्म चंद ने बताया कि धरवाला और बत्ती दी हट्टी में स्टील-सीमेंट के ब्रिजों का निर्माण करवाया जा रहा है। साढ़े 17 करोड़ से निर्मित होने वाले ब्रिजों में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्य बर्दाश्त नहीं होगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed