फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bricks are expensive; the dream of building a home is also costly.

Chamba News: ईंट महंगी, घर बनाने का सपना भी महंगा

Mon, 19 Oct 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 19 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bricks are expensive; the dream of building a home is also costly.
ईंट महंगी, घर बनाने का सपना भी महंगाएक साल में नौ से बढ़कर 14-15 रुपये पहुंचा दाम, निर्माण बजट पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन

एक हजार ईंटों पर पांच से छह हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अपना घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब दीवारें खड़ी करना भी महंगा पड़ रहा है। ईंटों के दाम में एक साल के भीतर पांच से छह रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
पिछले साल नौ रुपये में मिलने वाली ईंट अब 14 से 15 रुपये तक बिक रही है। इससे मकान निर्माण का बजट बिगड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों के बीच घर बनाना आम परिवारों के लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है। वहीं, ईंटों के दाम में एक से डेढ़ रुपये तक और बढ़ोतरी की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कारोबारी नरेश कुमार, यतिन महाजन, विवेक महाजन और तरुण कुमार के अनुसार, कोयले के दाम बढ़ने से ईंटों का उत्पादन महंगा हो रहा है। इसकी भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मेहबूब, देश राज, रविंद्र कुमार और नरेश कुमार ने कहा कि मकान बनाने में हजारों ईंटें लगती हैं। ऐसे में प्रति ईंट पांच से छह रुपये की बढ़ोतरी का सीधा असर कुल लागत पर पड़ता है। एक हजार ईंटें खरीदने पर ही पिछले साल के मुकाबले पांच से छह हजार रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। बड़े मकान बनाने वालों का खर्च इससे कई गुना बढ़ जाता है। पहले से सीमित बजट तय कर निर्माण शुरू करने वाले परिवारों को अब अतिरिक्त पैसे जुटाने पड़ रहे हैं।
--
ईंटों के लगातार बढ़ते दाम से मकान बनाने की लागत बढ़ रही है। पहले तय बजट में निर्माण कार्य शुरू करने वाले लोगों को अब अतिरिक्त राशि का इंतजाम करना पड़ रहा है। - प्रेम कुमार
--
निर्माण सामग्री महंगी होने से घर बनाने का सपना पूरा करना पहले के मुकाबले मुश्किल हो गया है। - मेहबूब
--
पिछले साल की तुलना में ईंटों के दाम में काफी अंतर आया है। यदि कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले समय में निर्माण कार्य और महंगा हो सकता है। - रिजवान

--
ईंटों के दाम बढ़ने से मकान बनाने की योजना बना रहे लोगों का बजट बिगड़ रहा है। सीमित आय वाले परिवारों के लिए निर्माण कार्य पूरा करना चुनौती बनता जा रहा है। - डिंपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed