फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brar of Amritsar won the title of wrestling

अमृतसर के बराड़ ने जीता कुश्ती का खिताब

Sun, 04 Sep 2022 09:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Brar of Amritsar won the title of wrestling
जडे़रा दंगल मेले को देखते लोग। - फोटो : Chamba
चंबा। जडेरा पंचायत में आयोजित वार्षिक दंगल मेले में अमृतसर के बराड़ पहलवान ने मलेटकोटला के रुस्तम को पराजित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार विशेषातिथि और भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद भी मौजूद रहे। दंगल मेले के मौके पर जडेरा स्कूल के खेल मैदान में कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। खेल स्पर्धा के प्रभारी सुरेंद्र शर्मा मोनू, नवल शर्मा, ओम प्रकाश और सम्मी राणा ने बताया कि कबड्डी में 12 और वॉलीबाल प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी में करियां की टीम विजेता और जडेरा की टीम उपविजेता रही।
जड़ेरा टीम ने तीसा की टीम को हराकर वॉलीबाल का फाइनल जीत लिया। जडेरा के प्रधान लेख राज, उपप्रधान बलदेव ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दंगल मेले का सफल आयोजन किया गया। दंगल की बड़ी माली 21000 रुपए विजेता पहलवान को दी गई। जबकि दूसरी माली कलियुं गांव के समाजसेवी जीवन कुमार के सहयोग से 11 हजार रुपये दी गई।
विज्ञापन

शक्ति सूर्या और भाटिया ने मचाया धमाल
वार्षिक दंगल मेले के बाद सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरोल वार्ड की जिला परिषद सदस्य सीमा नरयाल और भाजपा जिला महामंत्री धीरज नरयाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। चंबा के लोक गायक एमआर भाटिया ने पहाड़ी, पंजाबी गाने गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भाटिया ने सिद्धू मुस्से वाले की याद में उनका एक गाना सुनाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान स्थानीय कलाकार शिक्षक अशोक ने भी प्रस्तुति दी। भाटिया और युवा गायक शक्ति सूर्या के गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed