फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Brakes Fail: Private Bus Rammed into Hill, Saving the Lives of 30 Passengers

Chamba News: ब्रेक फेल, निजी बस को पहाड़ी से टकरा बचाई 30 यात्रियों की जान

Fri, 24 Apr 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Brakes Fail: Private Bus Rammed into Hill, Saving the Lives of 30 Passengers
ककीरा के पास हादसे का शिकार होने से बची डलहौजी से धर्मशाला जा रही बस
विज्ञापन

चालक की सूझ-बूझ से बची जान, जोरदार आवाज के साथ टूटा बस का शाफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी से धर्मशाला रूट पर चलने वाली एक निजी बस ककीरा के समीप अचानक हादसे का शिकार होते-होते बची।
ऐन मौके पर चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए पहाड़ी से बस को टकरा कर बड़ा हादसा होने से टाल दिया। बस में उस दौरान 30 के करीब सवारियां बैठी थीं।
जानकारी के अनुसार डलहौजी से धर्मशाला रूट पर चलने वाली निजी बस ककीरा के समीप पहुंची। अचानक से जोरदार आवाज के साथ शाफ्ट टूटने के कारण बस के ब्रेक फेल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। जैसे ही चालक को ब्रेक फेल होने का आभास हुआ, उसने तुरंत सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की ओर मोड़कर टकरा दिया। चालक के इस साहसिक कदम से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और चालक की सूझ-बूझ की सराहना की। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि चालक समय रहते सही निर्णय न लेता तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed