{"_id":"663cfea8aa36f1c8970dfafc","slug":"brainstorming-on-the-problems-of-retired-employees-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124409-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन
Thu, 09 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 09 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी मंच चंबा इकाई की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष दीवान चंद ठाकुर ने की।
बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को निर्धारित पांच, दस और 15 प्रतिशत बढ़ोतरी पेंशन में जोड़ी जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल बिलों का भुगतान भी काफी समय से लंबित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मेडिकल बिलों का भी भुगतान जल्द किया जाए। इसके अलावा डीए की किस्तों के एरियर का भुगतान जल्द किया जाए। पदाधिकारियों ने सरकार से यह भी मांग की है कि पेंशन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को की जाए। इस मौके पर समस्त पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद
--