{"_id":"675b2c38bfac28c41607231d","slug":"bought-pea-seeds-sowing-got-stuck-due-to-lack-of-moisture-in-the-fields-chamba-news-c-88-1-cmb1002-139402-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मटर का बीज खरीदा, खेतों में नमी न होन से अटकी बिजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मटर का बीज खरीदा, खेतों में नमी न होन से अटकी बिजाई
Fri, 13 Dec 2024 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा से सर्दी सीजन का मटर इस बार बाहरी मंडियों तक नहीं पहुंच पाएगा। क्योंकि, सूखे जैसे हालात के कारण किसानों ने मटर की बिजाई नहीं की है। किसानों की मानें तो खेतों में नमी न होने से मटर की पैदावार अच्छी नहीं होती है। जबकि, कुछ किसानों ने मटर का बीज खरीदकर घर में रखा है और बारिश होने के इंतजार में बैठे हैं। किसानों का कहना है कि एक तरफ गेहूं की भी बिजाई नहीं कर पाए है तो दूसरी तरफ अब मटर की बिजाई भी लटक गई।
इससे किसानों की अच्छी आमदनी होती है। अब उन्हें परिवार के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है। जिला चंबा के सलूणी और तीसा क्षेत्र में सबसे अधिक मटर की पैदावार होती है। यहां का मटर पंजाब सहित अन्य मंडियों तक जाता है। इस साल में दो बार मटर की बिजाई किसान करते है। लेकिन, सर्दियों के सीजन में होने वाली मटर की बिजाई किसान नहीं कर पा रहे है। जबकि, नवंबर और दिसबंर तक बिजाई का सीजन रहता है। ऐसे में मटर की बिजाई का सीजन खत्म होता जा रहा है। लेकिन, बारिश नहीं हो रही है।
किसान अमर चंद, देस राज, दौलत राम, महिंद्र कुमार, मान सिंह, कर्म चंद और दिनेश कुमार का कहना है कि एक माह पहले मटर का बीज खरीद चुके हैं। लेकिन, बारिश न होने से बिजाई नहीं कर पा रहे है। इतने पैसे खर्च करके बीज खरीदा है। अगर बारिश नहीं हुई तो बीज भी बर्बाद हो जाएगा। क्योंकि, बिना सीजन के मटर की बिजाई करने से पैदावार नहीं होगी। क्षेत्र से हर साल 50 क्विंटल से अधिक मटर की पैदावार होती रही है।
विज्ञापन
किसानों ने मटर का बीज खरीद लिया है। इस माह बारिश होती है तो किसान मटर की बिजाई शुरू कर सकते हैं।
विकास कपूर, कार्यवाहक उपनिदेशक, कृषि विभाग चंबा