फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   book fair in chamba

पुस्तक मेले में पाठकों ने की खरीदारी

Wed, 15 Jun 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Wed, 15 Jun 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
book fair in chamba
book fair - फोटो : अमर उजाला
पुस्तक कुटीर को ओर से आयोजित आठ दिवसीय पुस्तक मेले का समापन बुधवार को हुुआ। पुस्तक मेेले के दौरान साहित्य, इतिहास, धार्मिक व बाल साहित्य की किताबें प्रदर्शित की गई थी। पुस्तक कुटीर के अध्यक्ष रत्न चंद ने बताया कि आठ दिवसीय पुस्तक मेले के दौरान लोगों का पुस्तकों के प्रति काफी रुझान देखने को मिला। लोगों के रुझान को देखते हुए अगले वर्ष भी पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा ताकि चंबा वासियों को घर द्वार पर हरेक विषय से संबंधित साहित्य की पुस्तक उपलब्ध हो सके। अगले वर्ष होने वाले पुस्तक मेले का प्रचार प्रसार जिला स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले के आयोजन से पुस्तकों से विमुख हो रही युवा पीढ़ी को किताबों के प्रति जागरूक किया जा सके। चंबा कला मंच में आयोजित आठ दिवसीय पुस्तक मेले में दूरदराज के साहित्यकारों ने अपनी मनपसंद की पुस्तकों की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक साहित्यकारों के विचारों को लोगों के बीच पहुंचाना है। इस मौके पर पुस्तक कुटीर के सदस्य डॉ. पीके गुप्ता, देव बड़ोत्रा, शरद शर्मा, विद्या सागर व पंडित लक्ष्मीधर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed