{"_id":"64aaf58ef560d32d5502eea4","slug":"body-of-unknown-person-recovered-from-ravi-river-chamba-news-c-399-1-sml1009-10232-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रावी नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रावी नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
Sun, 09 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। रावी नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। इससे रावी तट के साथ रहने वाले लोगों को डर सताने लगा है। वहीं प्रशासन ने भी इन लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। रावी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। रविवार को रावी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। शीतला पुल के पास नदी में अज्ञात शव भी मिला जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से निकाला।
शव को शिनाख्त करने के लिए मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा गया है जिसकी शिनाख्त करने के लिए पुलिस ने उन सभी लोगों को सूचित कर दिया है जिनके परिवार के लोग गुमशुदा चल रहे हैं। खड़ामुख में हुए कार हादसे में सवार लोगों का भी कुछ पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस अभी तक शव की शिनाख्त नहीं करवा पाई है। शिनाख्त होने के उपरांत पहले पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।