{"_id":"664e2450c684b66dbf0abb8a","slug":"body-of-driver-missing-after-accident-found-in-ravi-after-12-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-125447-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रावी में 12 दिन बाद मिला हादसे के बाद लापता चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रावी में 12 दिन बाद मिला हादसे के बाद लापता चालक का शव
Wed, 22 May 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 May 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर एनएच पर ढकोग के पास हादसे के बाद रावी नदी में लापता ट्रक चालक का 12 दिन बाद शव बरामद हुआ है।
मृतक की पहचान योगराज पुत्र धनी राम निवासी गांव तराला डाकघर जांघी के रूप में हुई है। वह जांघी पंचायत का उपप्रधान भी था। 12 दिन पहले रात के समय ट्रक में कंपनी की सीमेंट सप्लाई लेकर भरमौर की तरफ जा रहा था। ढकोग के पास अचानक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना का समय अगले दिन सुबह लगा। लोगों ने रावी नदी में ट्रक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल में जाकर लापता चालक को तलाश करने का प्रयास किया। इसके लिए रावी नदी में सर्च अभियान भी चलाया गया। गोताखोरों की टीम ने भी पानी की गहराई में उतरकर चालक की तलाश की थी। नदी में डूबे ट्रक को निकालने से लेकर सीमेंट बोरियों को निकालने के उपरांत भी इसका कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दुनाली के पास रावी नदी में एक शव पड़ा है। जब पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नदी से निकाला तो उसकी पहचान लापता ट्रक चालक के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
--